जयपुर न्यूज डेस्क !!! दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों एवं आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। खबरों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के एक बडे औधे के आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर क्षेत्र विजय कुमार ट्वीट करके दी है।
सूत्रों के मुताबिक जम्मु कश्मीर पुलिस एवं सुरक्षा बलों को अवंतीपुरा इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके में रवाना हुई। आतंकियों के घिर जाने के बाद उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने जबावी कारवाई करते हुए फायरिंग शुरू की।
पिछले कुछ महीनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग करना शुरू कर दीया। ज्यादतर आंतकी हिन्दुओं को अपना निशान बना रहे हैं। जिसके बाद से आतंकवादियों औरर सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं। कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया कर दिया गया है। अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं।
इससे पहले 13 मई को गुडुरा पुलवामा के जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मी रियाज अहमद में शामिल आबिद शाह सहित जैश के दो स्थानीय आतंकवादी का मार गिराया था। गोलाबारी क्षेत्र से दो एके राइफल और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया था। ये दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे जिन्होनें कांस्टेबल रियाज अहमद की हत्या कर दी थी।