ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
395 बीघा सरकारी चारागाह भूमि पर से हटाया अतिक्रमण
कोटा 5 अगस्त। जिले के कनवास एसडीएम राजेश डागा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर पालिका की 395 बीघा सरकारी चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। राजेश डागा ने बताया कि कुन्दनपुर रोड़ पर सनराईज स्कूल के पीछे व सामने स्थित नगर पालिका की 395 बीघा सरकारी चारागाह भूमि पर अतिक्रमियों द्वारा कब्जा कर सोयाबीन व धान की खेती की जा रही थी। राजस्व विभाग द्वारा पैमाईश कर निशान लगाये गये तथा खसरा नम्बर 111 पर स्वीमींग पूल भी बना हुआ था। अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मालव द्वारा बताया कि उक्त जगहों पर जल्द ही पालिका सम्पति का बोर्ड लगाया जाएगा