कामां बस स्टैंड के पास सांड घर से हटाया गया अतिक्रमण

डीग, जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन व कामां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव व पुलिस उपाधीक्षक देशराज कुलदीप के निकट सुपरविजन में कामां बस स्टैंड पर सांड घर से अतिक्रमण हटाया गया। थाना कामां घटना का विवरण, राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर के समक्ष जनहित याचिका विजय मिश्रा बनाम राजस्थान सरकार व अन्य के प्रकरण में पारित आदेश की पालना में कामां बस स्टैंड पर सांड घर से पुलिस उपअधीक्षक देशराज कुलदीप व थानाधिकारी देरावर सिंह व जिला डीग पुलिस जाप्ता की मदद से एसडीएम कामां व तहसीलदार की मौजूदगी में नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड पर सांड घर से अतिक्रमण
हटाया गया ।