देश में कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वेरिएंट XE की एंट्री, मुंबई में मिला पहला केस

जयपुर। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश की मायानगरी मुंबई में कोरोना के नये वेरिएंट एक्सई के पहला केस मिला है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि भारत में आज मुंबई में कोरोना वायरस संस्करण एक्सई का पहला मामला सामने आया। स्वाथ्य अधिकारियों के मुताबिक जिस मरीज में यह वायरस पाया गया है फिलहाल उसमें कोई गंभरी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। वायरस के नए वेरिएंट वाले मरीजों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने यह कहते हुए असहमति जताई कि मौजूदा सबूत यह नहीं बताते हैं कि यह एक्सई संस्करण है।

तेजी गति से फैलने की आशांका
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आशंका जताई थी कि कोरोना का यह नया वेरिएंट अब तक के सभी वेरिएंट से अधिक फैलने वाला हो सकता है।
एक अधिकारी ने कहा, " मरीज के नमूने के संबंध में FASTQ फाइलें, जिसे XE वैरिएंट कहा जा रहा है, का INSACOG के जीनोमिक विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से विश्लेषण किया गया है, जिन्होंने अनुमान लगाया है कि इस वेरिएंट का जीनोमिक बनावट XE वेरिएंट की जीनोमिक बनावट से संबंधित नहीं है।" .

अतिरिक्त बीएमसी आयुक्त सुरेश काकानी जिस मरीज को इस वायरस से संक्रमित पाया गया है वह विदेश यात्रा करके आया था। उन्होंने बताया कि हमने 280 मरीजों के सैंपल्स के जिनोम सिक्वेंसिंग की जिसमें 228 में ओमाइक्रोन बीए 2 संस्करण था और एक में कापा था और एक में एक्सई का पता चला था।" उन्होंने कहा, "विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बीए 2 और एक्सई बराबर हैं, जहां तक प्रसार क्षमता का संबंध है। अभी चिंता की कोई बात नहीं है।"

News source: Ndtv