80 से 90 विधायक आज भी Sachin Pilot के साथ, वन टू वन करवायें मिटिंग: राजेंद्र गुढा

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर राजनीतिक भूचाल आ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर जिस प्रकार सीधा हमला किया उसे देख के तय माना जा रहा है कि राजस्थान की राजनीति में बडा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत के धमाकेदार इंटरव्यू के बाद सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढा ने सीएम पर पलटवार किया है और सीएम के उस दावे का खंडन किया है जिसमें वे कह रहे हैं कि विधायक पायलट को सीएम नहीं देखना चाहते और उनके पास 10 विधायक हैं।
मंत्री गुढा ने एक निजी मिडिया चैनल को बयान दिया है कि सीएम गहलोत कह रहे हैं कि उनके पास 10 विधायक हैं तो मैं बता दूं कि आज भी सचिन पायलट के संपर्क में 80 से 90 विधायक हैं। अगर आलाकमान वन टू वन विधयकों से मीटिंग करें तो सारी बात स्पष्ट हो जायेगी।

गुढा ने कहा कि सीएम गहलोत ​मानेसर गये विधायकों को गद्दार कह रहे हैं, जिनमें स्वर्गीय भंवर लाल शर्मा जी और स्व.गजेन्द्र शक्तावत भी शामिल रहे थे, वे उनका भी अपमान कर रहे हैं। दूसरी तरफ स्व. भंवर सिंह जी के बेटे को टिकट देकर वोट भी मांग रहे हैं। ये कहां तक सही है।
गुढा ने कहा कि सभी विधायक कांग्रेस पार्टी के दम पर जीत हैं नहीं इनमें से कोई भी सरपंच और नगरपालिका का चुनाव भी नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा सोनिया गांधी और कांग्रेस की वजह से ही अशोक गहलोत सीएम बने हैं।

बता दें कि आज सीएम गहलोत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर जमकर हमला किया और उन्हें गद्दार करार दिया। साथ ही कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।