जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए हैं । GST महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्तारूढ़ सरकार बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश आज आर एस एस के कंट्रोल में है। देश में से लोकतंत्र खत्म हो चुका है कहीं भी लोकतंत्र नहीं बचा हुआ है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा आज पूरे देश में महंगाई बढ़ रही है, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन सरकार को यह दिखाई नहीं देता है। मुद्दों पर बहस करने के लिए विपक्ष को संसद में डिबेट करने से रोका जाता है।
देश के हर इंस्टिट्यूट में आर एस एस का आदमी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, आज देश का प्रत्येक संस्थान चाहे वह मीडिया हो, चुनाव आयोग हो, ईडी हो सब में आर एस एस के आदमी बैठे हुए हैं जो पूरे देश को कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर बीजेपी सरकार के हाथों में है। जब कांग्रेस पार्टी की सरकार होती थी उस समय यह इंफ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल रहता था केवल दो या तीन राजनीतिक दोनों की लड़ाई होती थी लेकिन, आज सब कुछ बीजेपी के हाथों में है। पहले विपक्ष के देश के सभी इंस्टिट्यूट मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते थे इसलिए विपक्ष के मुद्दों को मजबूती से सुना जाता था लेकिन आज ऐसा नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा, जो भी आज महंगाई बेरोजगारी गरीबी जैसे मुद्दों को उठाता है या विपक्ष की मदद करने की कोशिश करता है उसके पीछे सरकार ईडी और इनकम टैक्स को लगाकर डराती है, धमकाती है। राहुल गांधी ने कहा धमकाता वही है जिसे डर लगता है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं मैं इसी प्रकार देश के मुद्दों को मजबूत उसे उठाता रहूंगा।