Oppo के इस नये फोन को खरीदने के लिए हर कोई होगा बेताव, जानें वजह क्या है..

जयपुर। ओप्पो भारत में आगामी 23 मार्च को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Oppo K10 होने वाला है। इस फोन के विशेष फीचर्स की जानकारी और डिजाइन की जानकारी ई कॉमर्स बेवसाइट फ्लिपकार्ट पर दे दी गई है। इससे यह भी पता चलता है फोन को आधिकारिक वेबसाइट फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। आइये जानते हैं क्यों खास होगा यह फोन

दरअसल ओप्पो ने इस फोन के बारे में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि "Oppo K ऐसे ग्राहकों के लिए है जो कम पैसों में अच्छा बैटरी बैकअप, अच्छी सुविधाओं से लैस स्माार्टफोन चाहते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है मिड रेंज और किफायती स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक इस फोन में दिलचस्पी दिखायेंगें।

कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर जारी किये टीजर में इस फोन की कुछ खास विशेषताओं का खुलासा कर दिया है। जिसमें डायनामिक रैम विस्तार तकनीक, फास्ट-चार्जिंग, ग्लो डिज़ाइन के साथ प्रीमियम टू-टोन स्क्रैच-प्रतिरोधी फिनिश आदि विशेषतांए शामिल हैं। टीजर के मुताबिक Oppo K10 को हल्के नीले और काले रंग में पेश किया जायेगा।

Oppo K10 के संभाावित फीचर्स
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन SoC प्रोसेसर दिये जाने की संभावना है। कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर हो सकता है। साथ ही डिवाइस एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक हेडफोन जैक, एक स्पीकर ग्रिल और नीचे एक माइक्रोफोन मौजूद रहेगा।