संवाददाता सुमेर सिंह राव
गुढ़ागौड़जी।
पूर्व सैनिक कल्याण समिति उदयपुरवाटी ब्लॉक के डेलीगेट के चुनाव किए गए साथ ही मासिक बैठक सीएसडी भवन गुढ़ागौड़जी में की गई। समिति संयोजक सूबेदार ननदेवसिंह पोसाना की उपस्थिति में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि रामसिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि कमलेश कुमार (कमल प्रिंट्स गुढ़ा) रहे। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू कर 11:30 बजे तक संपन्न करवाया गया। जो तुरंत ही परिणाम घोषित किया गया। उसके उपरांत झुंझुनूं एक्स सर्विसेज लीग के 19 तारीख को होने वाले चुनावों के लिए ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और ब्लॉक डेलीगेटस के चुनाव राजस्थान एक्स सर्विसेज लीग द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न करवाये गए। जिसमे अध्यक्ष पद पर छगनसिंह शेखावत, उपाध्यक्ष पद पर बनवारीलाल खेदङ, सचिव हवलदार नेमीचंद कुलहरी, कोषाध्यक्ष खेमचंद खेदड़ और साथ ही सदस्यों को निवरोद्ध चुना गया। सुबे. अशोक जाखड़, हव. सुरेश जाखड़, सुबे. बीरबलराम जाखड़, हव. जगदीश मीणा, कैप्टन किशनसिंह, हव. बनवारीलाल रेप्सवाल, नायक पृथ्वी सिंह, सुबे. होशियारसिंह, हव. माधाराम, सुबे. गोकुल, सुबे. कुरङाराम आदि को सदस्य बनाया गया है। बैठक में आए विशिष्ठ अतिथि कमलेश कुमार ने अपनी प्रिटिंग प्रेस (कमल प्रिंट्स गुढ़ा) की तरफ से सभी 15 लोगों को मुमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही झुंझुनूं लीग से कैप्टन अमरचंद खेदड़ जिला लीग सदस्य हवलदार कैलाश सुरा, हव. राजपाल फोगाट, हव. महासिंह, कैप्टन मोहनलाल आए थे। बाद में बैठक छगन सिंह की अध्यक्षता में 12:00 बजे आयोजित की गई । बैठक में समिति सचिव हवलदार नेमीचंद कुलहरी ने मीटिंग का ब्यौरा प्रस्तुत किया और पूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी पूर्व सैनिकों ने अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किया। और पूर्व सैनिकों के प्रति समस्याओं और गुढ़ा में सीएसडी कैंटीन देरी से आने पर चर्चाएं की गई। जमीन आवंटन कराने की बात कही गई। साथ ही उदयपुरवाटी ब्लॉक से सैकड़ों भूतपूर्व सैनिक चुनाव में भाग लेने और मासिक बैठक में शामिल हुए। फूलचंद बांगड़वा, भोपाल सिंह बांगड़वा, ताराचंद बांगड़वा, गिरधारीलाल, प्रकाश चंद, दलीप झाझङीया, पाबूदान, सरदारसिंह, सावतसिंह, महावीर सिंह जाखड़, जोधासिंह, किशनाराम, सुरेश कुमार, ख्यालीराम खरींटा, मूलचंद खरींटा, रामनिवास नितङ, श्योकारण आदि लोग मौजूद थे।