जूट से बने खिलौने, बैग्स की लगाई प्रदर्शनी

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बुगाला


पर्यावरण को लेकर प्लास्टिक को नकारने व जूट के कपड़ों से तैयार किए गए खिलौनों की सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रदर्शनी लगाई गई।झारखंड से आई युवती प्रीति ने बताया कि बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्था झुंझुनूं के तत्वावधान में 13 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमे जूट के कपड़े से कैरी बैग,फाइल, पानी की बोतल,टिफिन बोतल,स्कूल बैग,ट्रेवलिंग बैग आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ साथ आय भी अर्जित कर सकें।प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को अपना लघु उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा 2 से दस लाख रुपए तक ऋण भी देगा।