संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
हिण्डोली । लकडेश्वर महादेव सेवा समिति की सोमवार लकडेश्वर महादेव परिसर में बैठक आयोजित हुई बैठक के दौरान लकडेश्वर सेवा समिति ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया अध्य्क्ष बाबू लाल की सहमति से निम्न सदस्यों को चुना गया जिसमें मुख्य संरक्षक जगदीश मीणा निवासी उमर को बनाया गया संरक्षक शंकर सोयल सह संरक्षक बाबू लाल,मोहन सिंह उपाध्यक्ष डॉ मनीष खज,सह कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मीणा, सह सचिव परमेश्वर मीणा( प्रधान)को मनोनीत किया गया मुख्य संरक्षक जगदीश मीणा ने कहा कि लकडेश्वर महादेव लोगो की आस्था का केन्द्र यहां राजस्थान के हर कोने से दर्शनार्थि आते है उनकी हर सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा विकास कार्य प्रगति पर लाएं जाएंगे लकड़ेश्वर महादेव का सौंदर्यीकरण किया जाएगा उपाध्यक्ष डॉ मनीष खज ने विचार व्यक्त कर बताया कि बाबा के स्थान पर जो मूलभूत सुविधाओं की कमी होगी उनको जल्दी पूरा किया जाएगा इस दौरान कोषाध्यक्ष शोजी लाल नाथ महाराज, उपाध्यक्ष हरचंद पूर्व हेड ,सदस्य कमल मीणा, देवकरण मीणा ,हेमराज मीणा, रमेश बैरागी, रामप्रसाद मीणा, प्रेम सिंह मीणा आदि समिति के सदस्य मौजूद रहे ।