भारत में कोरोना की चौथी लहर को लेकर विशेषज्ञों ने कही ये बात, बोले इस बार...

जयपुर। दुनियाभर में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में चीन, साउथ कोरिया के अलावा यूरोपीय देशों में ओमीक्रॉन के सब वेरिएंट BA2 के नये मामले सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने कोरोना की संभावित चौथी लहर की चेतावनी भी दे दी है। विश्वभर में कोरोना के बढ़ते मामले के बावजूद विशेषज्ञों ने भारतीय को चिंतित नहीं होने की बात कही हैं।
भारत में चौथी लहर को लेकर बोले विशेषज्ञ
कोरोना विशेषज्ञ सुभाष सालुखे ने 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत के दौरान कहा कि भारत कोरोना जो पिछली लहरें आयी थीं उन्होने भारतीयों के इम्यूनिटी सिस्टम को और भी मजबूत बना दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में टीकाकरण भी तेजी से हो रहा है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। एक्सपर्ट ने कहा कि हमें लापरवाह ना होके सावधानी बरतनी हैं। चौथी लहर को लेकर उन्होंने बोला कि भारत में भी कोरोना की चौथी लहर आ सकती है लेकिन यह कहना मुश्किल है कि यह कब और कितनी भयानक होगी।

नये वेरिएंट चिंता का सबब
कोरोना लगातार नये नये रूपों में दुनिया में फैल रहा है जोकि वैज्ञानिकों के चिंता का सबब बना हुआ है। अब तक कोरोना के लगभग 50 से ज्यादा म्युटेशन हो चुके हैं। अभी देश में ओमीक्रॉन की हल्की तहर आयी थी जिससे देश अभी उबरने लगा है। ओमीक्रॉन डेल्टा वायरस की तुलना में अधिक तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है लेकिन यह उतना घातक नहीं जितना डेल्टा वायरस रहा।