कोटा शहर में पानी की किल्लत को लेकर अति.मुख्य अभियंता के समक्ष नाराजगी व्यक्त की।

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

कोटा में जल वितरण व्यवस्था नही सुधारी तो होगा बडा आंदोलन - संदीप शर्मा 

विधायक संदीप शर्मा स्थानीय वार्ड पाषदों व भाजपा पदाधिकारीयों के साथ अति. मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर कोटा में पानी की समस्या को लेकर चर्चा कीं और अधिकारीयों के समक्ष रोष व्यक्त करते हुए अधिकारीयों को कहा कि कोटा में कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधीओं द्वारा कोटा के कई क्षैत्र मे पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किये जा रहे है परन्तु जलदाय विभाग के अधिकारी इस संबध में कोई सार्थक प्रयास नही कर रहे हेेैं।

विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि कोटा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पेयजल सुधार के लिये 154 करोड के प्रस्तावों को काग्रेस सरकार द्वारा खारिज कर दिया जिसके कारण कोटा वासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड रहा है परन्तु काग्रेस सरकार का कोई भी जनप्रतिनिधी इस विषय को लेकर चिंतित नही है और नाहि इस संबध में कोई सार्थक प्रयास काग्रेस के जनतिनिधीओं द्वारा किये जा रहे है ।ं कोटा में कई कॉलोनियों में 40 वर्षाे से पाईप लाईने बदली नही गयी है जो जीर्णशीण अवस्था में है और परिणाम स्वरूप 35 से 40 प्रतिशत स्वच्छ पानी छीजत में बह जाता है और छीजत होने के कारण नये क्षैत्र वासियों को पानी कम दबाव व कम समय के लिये ही उपलब्ध हो पाता हेैं जिससे लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पडता हेै ।ं विभाग द्वारा कोटा की कुल 22 कॉलोनीयों में उच्च जलाश्य निर्माण व राजीव गांधी, नगर, इन्द्राविहार, महावीर नगर प्रथम/द्वितीय/तृतीय, सम्पूर्ण तलवंडी क्षेत्र सिंधी कॉलोनी, अशोका कॉलोनी,वल्लभ नगर, गुमानपुरा, शॉपिंग सेन्टर, न्यू कॉलोनी गुमानपुरा, वल्लभबाडी, सी.ए.डी. कालोनी, रंग विहार, बंसत विहार, केशवपुरा, महावीर नगर विस्तार, श्रीनाथपुरम, संतोषी नगर आदि कई कॉलोनियों में नई पाईप लाईन डालने के 82.46 करोड और 24.94 करोड के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज रखे हें परन्तु विभाग के अधिकारीयो की उदासीनता के कारण राज्य सरकार ने केवल 1 करोड के ही प्रस्तावों को स्वीकृत किया है जिसका कामियाजा सम्पूर्ण कोटा दक्षिण की जनता को भुगतना पड रहा है। कई कॉलोनियों व बहुमंजिला इमारतों में लोग फ्लोराईड युक्त पानी पी रहे है जिससें लोगों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पडने की आशंका बनी हैं। विधायक ने कहा कि काग्रेस सरकार के जनप्रतिनिधी लोगो की पेयजल की समस्या को लेकर चिंतित नही हैं। सरकार द्वारा लोगो की मूलभत सुविधा उपलब्ध नही करावा पा रही है नाहि इस संबध में कोई भी सार्थक प्रयास कर रही हैं।
विधायक ने जलदाय मंत्री महेश जोशी से फोन पर वार्ता कर कोटा में पानी कि समस्या से अवगत कराया और कहा कि शीघ्र ही विभाग द्वारा पेयजल सुधार व छीजत पाईप लाईनों के प्रस्तावों को गंभीरता से लेकर इनको स्वीकृत किया जाये । यदि इन प्रस्तावों को समय पर स्वीकृत नही किया गया तो आने वाली भीषण गर्मी और बरसात के दिनो में लोगो को पानी की किल्लत झेलनी पडेगी और जनता के आक्रोस का सामना सरकार और जलदाय विभाग के अधिकारियों को झेलना पडेगा। इस संबध में स्थानीय जनप्रतिनिधीयों ने भी अपने अपने क्षैत्र की समस्या से अवगत कराया हेैं ं
विधायक के साथ भाजपा जिला महामंत्री जगदीश जिन्दल, वार्ड पार्षद विवेक राजवंशी, विवेक मित्तल, रामबाबू सोनी, योगेश वालिया, सोनू धाकड, जसवंत सिंह डेनी, रिता सलुजा, भाजपा नेता हरीश राठौड, राकेश नायक, सुरेश सुवालका, मनीष शर्मा, नंद किशोर वैष्णव, तेजवीर सिंह सिकरवार, मंजीत सिंह, उमंग चतुर्वेदी, सत्यनारायण मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थें।