जयपुर। तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। लोग तालिबान से पलायान कर रहे हैं। अफगानिस्तान के प्रमुख नेता और राष्ट्रपति भी देश छोड़ चुके हैं। ऐसे में अन्य देशों के साथ भारत की भी चिंता अफगानिस्तान में अपने देशवासियों की सुरक्षा की है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि नई दिल्ली में कहा कि भारत अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर बहुत सावधानी से नजर रखे हुए है। और भारत का ध्यान अभी भी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर है। .
बता दें कि भारत के विदेश मंत्री इस समय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहें हैं। जयशंकर ने भारत की वर्तमान यूएनएससी अध्यक्षता के तहत शांति स्थापना पर एक खुली बहस की अध्यक्षता करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, मेरा ध्यान अफगानिस्तान की स्थिति पर बना हुआ है। मेरे साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव और अमेरिकी विदेश मंत्री और अन्य सहयोगी जो यहां हैं सभी हर किसी की तरह, अफगानिस्तान में विकास का बहुत सावधानी से अनुसरण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान अफगानिस्तान में सुरक्षा सुनिश्चित करने और वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर है। जयशंकर ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित अपनी द्विपक्षीय बैठकों में अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की है। एस जयशंकर सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान की स्थिति पर एक आपातकालीन बैठक की।