जयपुर। 13 मई से उदयपुर में होने कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले उयपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के होर्डिंग्स-पोस्टर हटाने को लेकर सियासत गर्म हो गई है। इस चिंतन शिविर में देशभर से कांग्रेस के लगभग 500 नेता भाग लेने वाले हैं। ऐसे में सचिन पायलट के समर्थकों ने उनके स्वागत के लिए उदयपुर में जगह जगह उनके होडिंग्स और पोस्टर लगावा दिये। लेकिन पायलट समथर्कों ने दावा किया है कि उनके पोस्टर शहर में चौराहों और अन्य जगहों से हटवा दिये हैं।
प्रशासन पर आरोप
पायलट समथर्कों ने पोस्टर हटाये जाने पर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कि उदयुपर प्रशासन ने ये कार्यवाही की है। वहीं, उदयपुर कलेक्टर ने कहा कि पोस्टर हटाने और लगाने से प्रशासन का कोई लेना देना नहीं हैं। सारे काम पार्टी स्तर पर किये जा रहे हैं।
डोटसरा बोले सब काम AICC देख रही है
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैने शिविर को लेकर किसी भी प्रकार के कोई निर्देश कार्यकर्ताओं को नहीं दिये हैं। शिविर का सारा काम AICC देख रही है। साथ ही डोटासारा ने इस संबध में कोई भी जानकारी अपने पास होने से इंकार किया है।
बता दें कि 13 मई से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण के साथ कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू होगा जिसके बाद सभी नेता ग्रुप मीटिंग कर पार्टी की स्थिती और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।