सेवानिवृत्ति पर चिकित्साधिकारी डॉ शर्मा को दी विदाई

-ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान समारोह

शाहपुरा न्यूज - उपखंड के राजकीय आयुर्वेद औषधालय, नाथावाला से वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी पद से डॉ. गोपालशरण शर्मा के सेवानिवृत होने पर ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रेमधवन पाराशर, राधाशरण शर्मा, जितेन्द्र पाराशर, कोशलेन्द्र, अशोक, अनुराधा सहित ग्रामीणों आदि ने चिकित्साधिकारी डॉ.शर्मा को अभिनंदन पत्र, माल्यार्पण, शॉल और श्रीफल के साथ उपहार भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे सदैव समाज की सेवा में तत्पर रहते है। डॉ.शर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए इनके दीर्घ जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम में कंपाउंडर सुल्तान, राधव, मनीष, रोहिणी,भाविका, पूजा, ललिता देवी, मंजूलता, अरविंद, मीनाक्षी, रिषभ, लक्ष्मी देवी, हृयांश आदि उपस्थित रहे।