जिले के किसानों को मिलेगा मांग अनुसार यूरिया-आयुक्त कृषि
बारां, 1 दिसम्बर। कृषि आयुक्त राजस्थान जयपुर कानाराम गुरूवार को बारां जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे, उनके साथ संयुक्त निदेशक कोटा खण्ड रामावतार शर्मा भी मौजुद रहे। उन्होने कहा कि बारां जिला कृषि प्रदान जिला है, एवं जिले के किसान भाईयों को रबी फसलों हेतु मांग अनुसार यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, तथा आगे भी किसान भाईयों को रबी फसलों हेतु यूरिया की कोई कमी नही आने दी जाएगी। उन्होने अवगत करवाया कि आगामी एक दो दिनों में बारां जिले को यूरिया की चार रेक ईफको, कृभको, आर.सी.एफ. व एन.एफ.एल कम्पनी से मिलने वाली है, जिससे जिले में यूरिया की आपुर्ति मांग अनुसार हो सकेगी। साथ ही डीएपी की रेक कोटा लग रही है, जिससे भी जिले को मांग अनुसार डीएपी की आपूर्ति होगी। माह नवम्बर 2022 में जिले को 26500 मै.टन यूरिया की मांग के विरूद्व 29453 मै.टन यूरिया की आपूर्ति हुई है, इस प्रकार जिले को अब तक 48472 मैट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति को हो चुकी है जो कि माह अक्टूबर व नवम्बर माह की मांग से अधिक आपूर्ति है। उन्होने जिले के किसानों से अपील की है कि यूरिया का अनावश्यक भण्डारण नही करे, तथा विभागीय शिफारिश अनुसार ही यूरिया व अन्य उर्वरकों का उपयोग करे। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागिय दिशा-निर्देशों व आदेशों की अवहेलना करने व कालाबाजारी करने वाले कृषि आदान विकेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावे।
कृषि आयुक्त ने जिले के कृषि अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में बुवाई गई रबी फसलो की स्थिति व रबी फसलों हेतु उर्वरकों की मांग व आपूर्ति सहित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की विस्तृत समीक्षा की, एवं फार्म पोण्ड व तार बंदी के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये। बैठक में रामावतार शर्मा संयुक्त निदेशक कृषि खण्ड कोटा, अतीश कुमार शर्मा उप निदेशक कृषि, सहायक निदेशक कृषि, उद्यान, बारां, छबडा सहित जिले के कृषि अधिकारियों आदि ने भाग लिया है।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग