जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला आज मुंबई में राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के 75 जन्मदिन पर आयोजित प्रोग्राम में शामिल हुए जहां उन्होनें ने देश में मुसलमानों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। अब्दुल्ला ने कहा कि "हम आपके साथ हैं। हमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक रखना है … मैं एक मुस्लिम हूं, लेकिन एक भारतीय मुस्लिम हूं। मैं एक चीनी मुस्लिम नहीं हूं," इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं में शिवसेना के उद्धव ठाकरे, गीतकार जावेद अख्तर और राकांपा नेता अजीत पवार, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और एमके स्टालिन की द्रमुक के दूत भी शामिल थे।
अब्दुल्ला ने कहा "हम सब आपके साथ हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, देश को एकजुट रखना चाहिए। हम सभी अलग हैं, लेकिन साथ में हम भारत का निर्माण कर सकते हैं। यही दोस्ती है। हमारा धर्म अलग हो सकता है, लेकिन यह हमें एकजुट करता है,"
इस कार्यक्रम के दौरान जब राकांपा के प्रफुल्ल पटेल ने मंच पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की तारीफ करते हुए कहा, "आप अभी भी 85 साल के हैं", तो पार्टी के पूर्व बॉस शरद पवार ने कहा, "वह 58 के हैं, 85 नहीं", इस पर मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगायें