जयपुर। मामला अजमेर के नसीराबाद थाने के देराठूं का है जहां लडकी के कमरे में घुसे युवकी की लडकी के पिता, भाई और चाचा ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लडकी के परिजनों ने युवक के शरीर पर गर्म सरिया दाग डाला और घर के बाहर पटक दिया। मामले के बाद पुलिस आरोपी पिता, भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को मृतक के बडे पापा शैतानसिंह ने बताया कि उनका भतीजा पींटू पुत्र रामसिंह रावत सोमवार को रात्रि जागरण में गया था। बाद में पता चला कि वह उनके ही गांव गिधारी जाट के घर के आगे बेहोश हालात में पडा है। शरीर पर पिटाई के निशान के साथ गर्म सरिया से दागने के निशान थे। पिंटू को तुरंत नसीराबाद हॉस्पिटल ले गये और वंहा से उसे अजमेर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पिंटू के चचेरे भाई राम राज सिंह की ओर से हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
पूछताछ में सामने आया कि गिरधारी जाट(44) ने अपनी बेटी के कमरे में पिंटू को देख लिया। तभी उसके बेटे सुरेंद्र (19) व भाई प्रधान जाट (28) तीनों मिलकर पिंटू की जमकर पिटाई की। इसके बाद शरीर में गर्म सरिया दाग कर मुंंह में कपड़ा ठूंस दिया। इस पिटाई में पिंटू की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को दी रिपाोर्ट में चचेरे भाई ने गांव के हनुमान सिंह, गिरधारी प्रधान और सुरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया था। चचेरे भाई ने बताया कि पिंटू को जब हॉस्पिटल ले जा रहे थे तभी उसने बता दिया था कि इन लोगों ने कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद उसकी बुरी तरह से पिटाई की।