Android 13 के फीचर्स सामने आये, सैटिंग, वालॅपेपर सहित मिलेंगे ये नये ​बदलाव

जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने लेस्टेस्ट मोबाइल ओएस एंड्रॉयड़ 13 को बीटा प्रोग्राम में भाग लेने वाले यूजर्स को जारी करना शुरू कर दिया है। अब यूजर्स लेटेस्ट एंड्रॉयड़ 13 के फीचर्स का खुलासा कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ही Google ने Android 13 डेवलपर प्रीव्यू 2 जारी किया था। गूगल ने एंड्रॉयड़ 13 की नई सुविधाओं में वॉलपेपर इफैक्ट, नये मीडिया कंट्रोल, और फोरेग्राउंड मैनेजर को जोड़ा है। आइये इन फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

मीडिया कंट्रोल
कंपनी नये मीडिया कंट्रोल को क्विक सैटिंग और नोटिफिकेश के बीच बडे विजेट के साथ प्लेस किया है। इसके अलावा मीडिया आउटपुट पिकर को भी Android 13 की डिज़ाइन भाषा के अनुरूप फिर से डिज़ाइन किया गया है। Google ने उपयोगकर्ताओं के लिए मेनू से सीधे नए उपकरणों को जोड़ने का विकल्प भी जोड़ा है।

वॉलपेपर इफेक्ट
गूगल ने लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 में नये वॉलपेपर इफेक्ट जोडे हैं। इस नये इफेक्ट को बीटा बिल्ड के अंदर सिनेमैटिक वॉलपेपर के रूप में जाना जाता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने डिवाइस में वॉलपेपर पर इफेक्ट लगा सकते हैं। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि किस प्रकार के इफेक्ट यहां दिये जायेंगे।

फ़ोरग्राउंड सर्विसेज
फ़ोरग्राउंड सर्विसेज को क्विक सेटिंग्स और नोटिफिकेशन पैनल के नीचे रखा जायेगा। यहां ऐसे ऐप्स दिखाई देंगे जो करंट में एक्टिव होंगे। साथ यूजर्स को ऐसे ऐप के बारे में नोटिफाई करेगा जो 20 घंटे से अधिक समय से चल रहे हैं।