Tecno Spark Go (2023) के फीचर्स सामने आये, जल्द होगा लॉन्च
जयपुर। सस्ते बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी टेक्नो स्पार्क जल्द ही भारत में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन Tecno Spark Go (2023) होने वाला है। हैंडसेट Tecno India की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया है, जिसमें इसके डिज़ाइन, साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की झलक दिखाई गई है। फोन 6.56-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच और 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। फोन तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा: एंडलेस ब्लैक, नेबुला पर्पल और उयूनी ब्लू।
Tecno Spark (2023)के स्पेसिफिकेशन
Tecno द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किए गए फीचर्स के अनुसार, Tecno का आगामी स्मार्टफोन 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.56-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। हैंडसेट में 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IPX2 रेटिंग होगी। हैंडसेट Android 12-आधारित HiOS 12 पर चलेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हेलियो A22 चिपसेट मिलेगा 3 जीबी + 32 जीबी, 3 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark Go 2023 में QVGA कैमरा और एक डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 2.4GHz, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो और ओटीजी सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने 163.86 x 75.51 x 8.9 मिमी माप वाले फोन का भी खुलासा किया है।