राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी हुआ, यहां देखे Cut-off

जयपुर। राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारक अंतिम मेरिट सूची देख सकते हैं।

RSMSSB ने 5610 रिक्त पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर, 2021 को आयोजित करवाई थी। जिसका परिणाम 25 जनवरी को घोषित किया गया था। रिक्त पदों के ढेड गुणा अभ्यर्थीयों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया था। आज अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम मेरिट सूची में भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों की श्रेणी-वार रोल नंबर शामिल हैं।

ऐसे देखें परिणम
1. RSMSSB पटवारी अंतिम परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

2.न्यूज एंड नोटिफिकेशन टैब पर क्लिक करें।

3. अब 'पटवार 2021: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची' लिंक पर क्लिक करें।
4. RSMSSB पटवारी अंतिम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी

Cut Off marks