संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने विभिन्न हादसों में मृतक आश्रितों तथा घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 15 लाख 2 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार दुर्घटना में मृतक उमरच निवासी अर्र्जुन, गुवांर निवासी विकास, लाखेरी के वार्ड नंबर 17 निवासी गौरव वर्मा व विशाल रैगर, राता बरडा निवासी महेन्द्र मीणा, देवरिया निवासी विशाल भील, लाम्बा पीपल के श्रीलाल, बसोली के तेली का पाड़ा निवासी कान्ता बाई, ढाकनी के रमेश राठोर, भवानीपुरा के गोपाल, वार्ड नम्बर 11 कालामाल इन्द्रगढ़ निवासी विष्णु प्रसाद सैनी, फलस्थूनी के लखन गुर्जर के परिजनों को प्रत्येक को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है।
इसी तरह दुर्घटनाओं में घायल देवजीका थाना के शम्भुदयाल, रेण के महावीर व सुवा लाल, शिवराज नगर हिण्डोली के कैलाश गौड, हनुमानजी का झौपड़ा के मनभर लाल, देवरिया के शोराज, जावरा का झौंपडा के शोजी लाल, हरिपुरा के हेमराज, गणेशपुरा के मुकेश कुमार मीणा, गणपतपुरा के सत्यनारायण, गुरूनानक कॉलोनी बून्दी के संजय भूटानी, गामछ की काली बाई, करवाला की पुष्पा बाई, गुढाबांध के जसवंत सिंह, ठीकरदा के खाना गुर्जर को प्रत्येक को 20-20 हजार रूपए तथा देवपुरा निवासी सुरेश कुमार 2 हजार आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है।