जयपुर। रेलवे बोर्ड ने पहले तो आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम में धांलली कर छात्रों को आंदोलन करने पर मजबूर किया। आंदोलन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठी, पत्थर भांजना शुरू दिया जिससे आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया और गुस्साये छात्रों ने ट्रेन में आग लगा दी।
स्थिति को बिगड़ते देख रेवले बोर्ड झुका और आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा परिणाम और ग्रुप डी परीक्षा को होल्ड कर जांच कमेटि बनाई गई है।
अब पुलिस ने छात्रों को भड़काने के आरोप में खान सर के नाम से मशहूर टीचर सहित कोचिंग संस्थानों के 6 अन्य शिक्षकों पर पटना पत्रकार नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक वीडियो फुटेज और मौके से गिरफ्तार लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
कौन है खान सर?
खान सर पटना में जीएस रिसर्च कोचिंग सेंटर चलाते हैं। वे अपने कोचिंग सेंटर में मात्र 200 रूपये फीस लेकर गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाते हैं। साथ ही यूट्यूब के माध्यम से वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रो को फ्री में अपनी सेवाऐं पहुंचा रहे हैं। किसी भी टॉपिक को आसान और सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 1.44 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।
एफआई दर्ज होने के बाद खान सर ने कहा कि हम हमेशा सच का साथ देंगे चाहे तो हमें आज ही लेके चले जायें। साथ ही उन्होंने कहा कि हम तो बच्चों को प्रदर्शन करने से मना कर रहे हैं। आरआरबी अगर बच्चों से बात कर लेता तो प्रदर्शन नहीं होता।