जयपुर। जमशेदपुर की टाटा स्टील फैक्ट्री में एक कोक प्लांट में बैटरी में विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। कंपनी ने बताया कि कर्मचरियों के मामूली चोट आयी है। एक कर्मचारी के सीने में दर्द की शिकायत है।
आग लगने के तुरंत बाद मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गई जिसे आग को नियंत्रण में कर लिया गया है। कंपनी ने बताया कि आग लगने के कारण का आकलन करने के लिए जांच चल रही है।"
कंपनी ने प्लांट में बलास्ट के बाद आग लगने की सूचना देते हुए कहा, कि आज सुबह करीब 10:20 बजे जमशेदपुर वर्क्स में कोक प्लांट की बैटरी 6 में विस्फोट की आवाज आई। वर्तमान में, बैटरी 6 चालू नहीं है और इसे खत्म करने की प्रक्रिया चल रही है।" अधिकारी ने कहा, "जमशेदपुर में कंपनी के संयंत्र के अंदर खराब हुई बैटरी 6 में खराब गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन कर्मचारी घायल हो गए।"
इस विस्फोट से कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने कहा कि हाथापाई में जमीन पर गिरने से एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गया। आग लगने के बाद परिसर को तुरंत खाली करवा लिया गया था।