सिलेंडर फटने से अपार्टमेंट में लगी आग, मां और बेटी जिंदा झुलसे

जयपुर। मंगलवार शाम को बेंगलुरु में एक दर्दनाक घटना सामने आयी। जहां एक अपार्टमेंट में आग लगने के कारण मां और बेटी दोनों जिंदा आग में ​जल गये। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु बीटीएम लेआउट में अपार्टमेंट में घरेलू सिलेंडर फटने से आग लग गई जिसमें मां—बेटी दोनों झुलस गई।
आग लगने के समय वहां मौजूदा लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैलने के कारण महिलाओं को बचाया नहीं जा सका। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे ने बताया कि एस्पायर अपार्टमेंट, देवरचिकनहल्ली में आग शाम करीब 4:35 बजे लगी। शाम 4.50 बजे आग बुझाने वाले दमकल अपार्टमेंट में पहुंचे और वहां रहने वाले अन्य लोगों को बहार निकाल दिया गया। दमकल अधिकारियों ने कहा कि मृतक 82 वर्षीय लक्ष्मी देवी और उनकी 59 वर्षीय बेटी भाग्य रेखा तीसरी मंजिल पर रहती थीं।

स्थानीय निवासी नवीन रेड्डी ने कहा, “यह एक असहाय स्थिति थी, महिलाएं फंस गई थीं। वे फ्लैट से बाहर नहीं आ पा रहे थे और उनकी बालकनी लोहे की रेलिंग से ढकी हुई थी। आग ऊपर की मंजिलों तक फैल गई, जहां से काफी नुकसान हुआ। वहीं, पास में सब्जी दुकान चलाने वाले ने आंखो देखी बताई और कहा कि अपार्टमेंट से धुंए की गंध आ रही थी, तभी वंहा जाकर देखा तो फ्लैट में आग लग चुकी थी। बालकनी में एक बुजुर्ग महिला किसी से फोन पर बात कर रही थी। थोड़ी देर बाद आग पूरी तरह फैल गई वह जलकर मर गई।”
बाद में आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन अभी तक घायल लोगों की संख्या और इससे हुए नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।