लाइट स्पार्किंग से घर में लगी आग लाखो का नुकसान

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

पंचायत काछोला के ओधन्धा निवासी मूर्ति बाई पत्नी रमेश गुर्जर आंगनबाड़ी सहयोगिनी के पद पर कार्यरत है कार्मिक के केलू पोस मकान में रात को अचानक स्पार्किंग से घर में आग लग गई जिससे घर में रखे हुए फ्रीज, कूलर ,सिलाई, मशीन वही ₹70000 नगद व राशन गेहू स्वयं के दस्तावेज जलकर राख हो गए गनीमत यह रही कि जैसे ही आग लगी पूरा परिवार घर छोड़कर बाहर निकल गया और आस-पड़ोस के लोगों को जैसे पता लगा धीरे धीरे भीड़ इकट्ठा हो गई और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की गई परंतु जब तक आग बुझती तब तक घर का सारा सामान जल कर राख हो गया जैसे ही ग्राम पंचायत काछोला सरपंच कौशल्या बाई को सूचना मिली तो उक्त जगह पर मौका देखने सहायता करने के लिए तुरंत पहुंच गए परंतु जब तक सब जलकर खाक हो गया ग्राम पंचायत काछोला क्षेत्र में कमजोर लाइनों का डला होना और बार-बार स्पार्किंग कर तारो का टूटना आम बात है वही लाइटों का जाना आमजन ने अंधरे से परेशान होकर शिकायत भी की जिसकी आवाज कुछ दिनों पहले बूंदी पत्रिका द्वारा आवाज उठाई गई थी परंतु प्रशासनिक अधिकारियों के कोई फर्क नहीं पड़ा उसका खामियाजा आज एक गरीब महिला को अपने पूरे घर का सारा सामान गवाना पड़ा वही महिला वह उसका परिवार राज्य सरकार से वह राज्य मंत्री चांदना से आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है ओर दोषी विधुत कार्मिको के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की ।