IND vs NZ T20 सीरीज का पहला मुकाबला आज गुलाबी नगरी में, बदला लेने के लिए उतरेगा भारत

जयपुर। : टी 20 विश्वकप 2021 के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारतीय दौरे पर है। इस दौरे का पहला टी 20 मैच आज प्रदेश की राजधानी जयपुर में खेला जायेगा। इस दौरे से टी 20 भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। यह मैच शाम को जयपुर के सवाई जय सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा। भारत इस मुकाबले में न्यजीलैंड से मिली विश्वकप में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम विश्वकप के ​फाइनल में मिली हार से उभरने के लिए इस मैच में उतरेगी। इस​लिए यह मुकाबला जबरदस्त होने वाला है। आइये यहां में एक बार हम यहां दोनों टीम के खिलाडियों पर एक नजर डालते हैं।
भारत की टीम इस प्रकार है—
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, यजुवेंद्र चहल, आर. अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की टीम
टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट और ईश सोढ़ी.
टॉस निभायेगा अहम भूमिका
मैच शाम को 7.30 से शुरू होने वाला है। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम हो जाती है।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने में फायदा मिलेगा। क्योंकि दूसरी पारी के दौरान ओस गिरने की संभावना है जिससे गेंदबाजों को मुश्किल होगा और चेज करने वाली टीम को असानी होगी।