जयपुर। मूवीज के स्टोरी और कॉन्सेप्ट की बात करें तो साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री वॉलीबुड पर भारी नजर आती है। निर्देशक लोकेश कनगराज अब एक और मूवी बना रहे हैं जिसमें कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में एंटनी वर्गीस, नारायण और अर्जुन दास भी हैं।
इस मूवी का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह नई मूव विक्रम होगी। निर्देशक लोकेश कनगराज ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म विक्रम का एक नया पोस्टर ट्वीट किया जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म उद्योग में कमल के 62 साल पूरे करने के मौके पर पोस्टर जारी किया गया था। लोकेश ने ट्वीट किया और उसमें लिख है कि "सर हमें प्रेरित करते रहें।" पोस्टर में कमल खून से लथपथ समुराई तलवार लिए हुए दिखाई दे रहा है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, "Once a lion, always a lion"
विक्रम का पहला शेड्यूल अभी शुरू होना बाकी है। कोरोना के चलते मूवी की शुटिंग शुरू नहीं हो सकी थी। अब खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म निर्माता महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। और उसी के लिए कराइकुडी में एक स्थान पर सेट का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि पहले शेड्यूल की शुरुआत कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल से होगी। विक्रम का पहला लुक, जिसे हाल ही में रिलीज़ किया गया था, में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फ़ासिल के मगशॉट थे। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो यह मूवी हमें अगले गर्मियों में सिनेमा हॉल्स में देखने को मिलेगी।