कांकरिया में फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुआ आयोजन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /कांकरिया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र झुंझुनूं द्वारा आजादी 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन गांव कांकरिया में किया गया कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला युवा अधिकारी मंगल राम जाखड़ और लेखा अधिकारी सुरेंद्र जी के निर्देसानुसार खेतड़ी ब्लॉक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक माडू राम गुर्जर के द्वारा के आजादी के अमृत महोत्सव पर एक रैली आयोजित करवाई और सबको प्रतिज्ञा दिलवाई की स्वयं को फिट रखने और स्वस्थ रखने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समुदाय को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया इस कार्यक्रम में टैगोर स्कूल के अध्यापक राजेन्द्र जी और नरेश जी के नेतृत्व मे युवाओं को संबोधित किया गया । जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टैगोर स्कूल के संचालक श्री सुभाष जी सैनी रहे, कार्यक्रम में नवयुवक मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया ।जिसमें रामजीलाल गुर्जर, जितेन्द्र खटाणा सुभाष खटाणा आदि ने भाग लिया। प्रतिज्ञा लेने के बाद एनवाईवी माडू.राम गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया