जयपुर। ई कॉमर्स वेबसाइट Flipkart जल्द ही Big Billion Days Sale 2022 की शुरुआत कर रही है। हालाँकि कंपनी ने अभी तारीख फिक्स नहीं की है लेकिन, साइट पर इस सेल के लिए पेज भी लाइव कर दिया गया है। लाइव हुए पेज पर Coming Soon लिखा हुआ आ रहा है। इस सेल के दौरान लोग स्मार्टफोन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक, स्मार्ट टीवी, किचन और होम एप्लायंस, कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे आइटम्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जायेंगे। चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को डिस्काउंट मिलेगा।
डिस्काउंट एंड ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2022 के दौरान ICICI बैंक और Axis बैंक के कार्ड पर 10-10 प्रतिशत का डिस्काउटं दिया जायेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम और एप्लायंस पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा सेल में AC पर 55 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, फेशन के आइटम पर सेल में 60-90 प्रतिशत तक का डिस्काउंट होगा। इसके अलावा ब्यूटी और खिलौने आदि पर 60-80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकेंगे। इतनी ही नहीं, सेल में कंपनी किचन और होम एप्लायंस पर 50-80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, फर्नीचर पर 85 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
खाने-पीने के सामान को भी बेस्ड डील (Best Deal) के साथ खरीद पाएंगे। सेल के दौरान Crazy और New Deals शाम 4 बजे, रात 8 बजे और 12 बजे ऑफर होंगी। Flipkart की इस सेल में ग्राहकों को कम दाम में अच्छे आइटम पाने का मौका मिलेगा।