जयपुर। ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने बिग दिवाली सेल की घोषणा कर दी है। जो कि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। यह सेल पूरे 6 दिन चलेगी और 16 अक्टूबर को खत्म होगी। फ्लिपकार्ट द्वारा साझा किए गए टीज़र बैनर से पता चला है इस सेल में कि रियलमी, पोको और रेडमी, आईफोन, सैमसंग के मॉडल सहित कई स्मार्टफोन की एक श्रृंखला पर ऑफ़र उपलब्ध होंगे। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन्स पर 45 फीसदी तक की छूट देगी। खरीदार स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा इस सेल में ईएमआई पर भी प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे।
सेल के दौरान Flipkart Apple iPhone 13, iPhone 13 mini और दूसरे iPhone पर डिस्काउंट ऑफर करेगा। इसके अलावा, प्लेटफ़ॉर्म सैमसंग गैलेक्सी S22+ के साथ-साथ Realme 9i 5G पर भी छूट प्रदान करेगा। फ्लिपकार्ट हर दिन सुबह 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे सेल के दौरान एक्सक्लूसिव ऑफर्स लेकर आएगा।
इसके अलावा, Amazon.in ने 'एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डेज' की घोषणा की है जो 16 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा। इस सेल के दौरान ग्राहकों को शीर्ष ब्रांडों से सभी श्रेणियों में नवीनतम उत्पादों को बड़ी छूट पर खरीदने का अवसर मिलेगा। अमेज़न iPhone 12 64GB वैरिएंट को 47,999 रुपये में पेश कर रहा है, अमेज़न भी 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दे रहा है, जिससे कीमत 34,999 रुपये हो गई है।
एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डेज़ सेल के तहत अमेज़न सिटी बैंक, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत की छूट भी दे रहा है। कोई भी क्रेडिट और डेबिट कार्ड, अमेज़ॅन पे और बजाज फिनसर के माध्यम से नो-कॉस्ट ईएमआई भुगतान विकल्प का विकल्प चुन सकता है।