12 अप्रैल से शुरू होगी फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल, स्मार्टफोन सहित इन आइटम्स पर मिलेगी छूट

जयपुर। ई कामॅर्स साइट फ्लिपकार्ट ने बिग सेविंग डेज सेल की घोषणा कर दी है। कल यानि 12 अप्रैल से बिग सेविंग डेज़ सेल शुरू हो जायेगी और यह सेल 14 अप्रैल तक लाइव रहेगी। सैमसंग गैलेक्सी F23 5G, Redmi Note 10T 5G, Moto G31 सहित अन्य ऑफर्स पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस सेल में स्मार्टफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज पर छूट और ऑफ़र मिलने वाली है।

फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए आज से शुरू होगी सेल
जो यूजर्स फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स हैं उनके लिए यह सेल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जायेगी। वेबसाइट के अनुसार, खरीदार आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए तत्काल छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। Realme और Motorola के हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन भी पहली बार फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी F23 5G पर मिलेगी छूट
फ्लिपकार्ट हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी F23 5G स्मार्टफोन पर छूट दे रहा है। इस फोन की कीमत 22,999 रूपये है लेकिन इस सेल में फोन को 15,999 रूपये में बेचा जायेगा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड वाले ग्राहकों को 1,000 रूपये की छूट मिलेगी। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी F23 5G में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेर दिया गया है। जिसे 6GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है और इसमें 6.6-इंच का LCD डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है।