शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
कई वर्षों से बन जाते हैं बाढ़ जैसे हालात पर नगर परिषद और जिला प्रशासन आंखें बंद किए हुए हैं, हर वर्ष लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है
बूंदी में लगातार तीन दिन से जोरदार बरसात के चलते दोनों झीलें लबालब होकर उफान पर है पर है शहर के कई इलाके पानी से लबालब भरे हुए हैं शहर के सदर बाजार में नागजी बाजार पूर्ण अवेक पर है तथा महावीर कॉलोनी जवाहर कॉलोनी नैनवा रोड पुलिस लाइन बहादुर सिंह सर्किल पर जोरदार दो से 3 फीट पानी भरा हुआ है लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है महावीर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड अध्यापक शमशेर अली जी ने बताया कि कई वर्षों से यही हालात है पर नगर परिषद और प्रशासन इसका कोई भी हल नहीं निकाल पा रही है पिछले कई वर्षों से मानसून सीजन में इन क्षेत्रों में लगातार बरसात की वजह से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होते आ रहे हैं पर बूंदी नगर परिषद और प्रशासन मुख बंद होकर लोगों को मरने के लिए छोड़ देता है