शिवकुमार शर्मा
कोटा |
31 वां महापरोपकार (गुरू गद्दीनसीनी) दिवस बूंदी रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम कोटा पर गुरूवार को कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए मनाया जाकर 123 निर्धन परिवारों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। महापरोपकार दिवस की खुशी में कोटा में 31 परिवारों को, बूंदी, केशोराय पाटन, बारां एवं रावतभाटा की साध-संगत द्वारा 23-23 निर्धन परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के किट सौंपे गये।
सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार डेरा सच्चा सौदा की तीसरी पातशाही पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 23 सितम्बर 1990 को डेरा सच्चा सौदा की गुरू गद्दी संभाली थी। इस खुशी के अवसर पर निर्धन परिवारो को आटा, तेल, मिर्ची, हल्दी, दाल, चावल, नमक, शक्कर, चायपत्ती, दलिया आदि का ससम्मान वितरण किया गया। इस मौके पर सत्ब्रहमचारी सेवादार केवल सिंह इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां, नीलेश इन्सां, हेमराज इन्सा, अजय सिंह इन्सां, रतन इन्सां, हरिओम इन्सां, नरोत्तम इन्सां, बलदेव इन्सां, जोरावर सिंह इन्सां, प्रभूदयाल इन्सां, राजेन्द्र सिंह हाड़ा, अशोक इन्सां आदि का सराहनीय सहयोग रहा।