'हॉट सॉन्ग' के लिए मल्लिका कमर पर चपातियां गर्म करना चाहता था प्रोड्यूसर, खुद ने किया खुलासा

जयपुर। मल्लिका शेरावत बॉलिवुड की हॉट एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। द लव लाफ लाइव शो में एक उपस्थिति के दौरान मल्लिका ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक सॉन्ग निर्माता एक हॉट सॉन्ग बनाना चाहता था और उसने कहा कि हॉटनेस दिखाने के लिए वे उसकी कमर पर चपातियाँ गरम करके दिखाएँ।
मल्लिका ने कहा कि मैने ऐसे गाने की शूटिंग के ​लिए मना कर दिया, साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही फनी और आॅरिजनल था।

​मल्लिका ने बताया कि प्रोड्यूसर एक बेकार सोच के साथ उनके पास एक गाने के सीक्वेंस के लिए विचार लेकर आया। उसने कहा कि यह बड़ा हॉट गाना है। और अगर तुम ऐसा नहीं करती हो ता दर्शकों को कैसा पता चलेगा की आप हॉट है..? प्रोड्यूसर ने कहा कि आप इतनी हॉट है की आपकी कमर पर मैं चपाती सेख सकता हूं। मल्लिका ने शो में बात करते हुए कहा कि हॉट को लेकर भारत में कुछ अजीब धारणा है, क्या आपने कभी ऐसा कुछ सुना है?"

मल्लिका ने कहा कि मैंने ऐसा सॉन्ग करने से मना कर दिया। मैंने कहा, 'नहीं, हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। साथ ही मल्लिका ने कहा कि मुझे लगा कि यह बहुत ही फनी और ओरिजिनल है।

मल्लिका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि भारत में क्या हॉट माना जाता है; वास्तव में, उसे यह अजीब लगता है। "मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं के लिए हॉटनेस के बारे में उनकी एक अजीब धारणा है। मैं इसे नहीं समझती। बेशक, यह अब बेहतर है लेकिन जब मैंने अपना करियर शुरू किया, तो यह अजीब था।