वर्षों से जीवन बचाने के पुण्य का कार्य निरंतर जारी, महापौर ,पुलिस उप अधीक्षक, नेताओं ने बांटे निशुल्क हेलमेट

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

माताजी की पुण्यतिथि पर राहगीरों को हेलमेट की सौगात, अग्रवाल डायमंड परिवार की अनूठी पहल

कोटा। अग्रवाल डायमंड परिवार के द्वारा माताजी स्वर्गीय श्रीमती मोहिनी जैन की 21वी पुण्यतिथि पर रविवार को कोटा में कोटड़ी चौराहे पर राहगीरों को मुफ्त हेलमेट की सौगात दी गई तथा जीवन बचाने के लिए हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने का संदेश भी दिया गया ।

अग्रवाल डायमंड परिवार के ओम जैन सराफ एवं माधुरी जैन सराफ ने बताया कि उनकी माताजी की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति लोगों के जीवन बचाने के लिए हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया इसी श्रंखला में रविवार को पुण्यतिथि के अवसर पर कोटडी चौराहे पर हेलमेट वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सड़क मार्ग पर बिना हेलमेट चल रहे राहगीरों को हेलमेट पहन कर ही चलने का संदेश दिया तथा मौके पर ही हेलमेट पहना कर विदा किया।

राहगीरों को हेलमेट की सौगात कार्यक्रम में कोटा नगर निगम दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल , पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन, यातायात निरीक्षक राजेंद्र कुमार ,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा लघु उद्योग प्रकाश जैन दीपपुरा , पूर्व उपाध्यक्ष कोटा शहर भाजपा राजकुमार माहेश्वरी,  समाज सेविका पुष्पांजलि विजय ने राहगीरों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी तथा अग्रवाल डायमंड परिवार के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए गए हेलमेट पहना कर जीवन रक्षा करते हुए अपने परिवार की रक्षा करने का संकल्प दिलाकर रवाना किया है ।

महापौर राजीव अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल डायमंड परिवार का लोगों का जीवन बचाने के उद्देश्य को लेकर माता जी की पुण्यतिथि पर किया गया हेलमेट वितरण कार्यक्रम प्रेरणादायी है।

पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन ने कहा कि हेलमेट को अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए बगैर हेलमेट किसी भी सूरत में घर से बाहर नहीं निकले। हेलमेट वितरण कर अग्रवाल डायमंड परिवार पुनीत कार्य कर रहे हैं जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

भाजपा नेता राजकुमार माहेश्वरी ने कहा कि माता जी की पुण्यतिथि पर ओम व माधुरी जैन के द्वारा राहगीरों को हेलमेट वितरण की सौगात एक अनूठी पहल है

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रकाश चंद जैन दीपपुरा ने कहा कि अग्रवाल डायमंड परिवार सदैव सेवा एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहता है तथा पुण्यतिथि पर इस तरह के आयोजन कर आमजन में अच्छा संदेश देने का कार्य किया है

यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने राहगीरों से हेलमेट पहनकर अपने व अपने परिवार की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया तथा बगैर हेलमेट किसी भी सूरत में नहीं निकलने का आग्रह भी किया।

ओम जैन सर्राफ ने बताया कि माता जी की 21 वीं पुण्यतिथि पर सड़क मार्ग पर बगैर हेलमेट अपनी जान को जोखिम में डालने वाले राहगीरों की समझाइश कर 101 हेलमेट का वितरण किया गया इस अवसर पर अग्रवाल डायमंड के निदेशक संगीत जैन सराफ व सुबाश्री जैन सर्राफ व यातायात पुलिस के जवान अधिकारी कर्मचारीगण तथा शुभचिंतक एवं मित्रगण उपस्थित रहे।