बूंदी महोत्सव में आए विदेशी सैलानियों ने किया ऐतिहासिक बावड़ी का भ्रमण
बूंदी 2 दिसंबर 2023। बूंदी महोत्सव में आए इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के विदेशी सैलानियों ने किया नाहरदुष की बावड़ी का भ्रमण।
बूंदी महोत्सव समिति सदस्य पुरुषोत्तम पारीक ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के पर्यटकों को बूंदी की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक विरासत से अवगत कराते हुए उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया और उनसे कहा बूंदी छोटी काशी एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शहर है यहां पर देखने के लिए कहीं महत्वपूर्ण स्थान है और उनको पर्यटन स्थलों की जानकारी देते हुए उनका आत्मिक स्वागत एवं अभिनंदन किया|