वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय निदेशक एवं जिला प्रभारी अमित राज ने किया डीग के गुहाना और विरहरू कैंप का निरीक्षण

डीग, केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गुरुवार को डीग जिले में किया गया। इसके अंतर्गत वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय निदेशक एवं जिला प्रभारी अमित राज ने डीग के ग्राम पंचायत गुहाना और कुम्हेर उपखंड के ग्राम पंचायत विरहरू में आयोजित विकसित भारत शिविर का निरीक्षण किया गया । उन्होंने शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को कैंप में अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आए हुए आमजन का स्वास्थ्य शिविर में उच्चतर स्तर की जांच करे और मौके पर ही संबंधितों को रिपोर्ट मुहैया की जाए। साथ ही कैंप में टीबी स्क्रीनिंग की संख्या और बढ़ाई जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति चिकित्सा के लाभ से वंचित ना रहे। उन्होंने जैविक खेती को जिले में बढ़ावा देने के लिए किसानों से बातचीत की और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्राकृतिक खेती की तरफ और गंभीरता से कदम बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने पशुपालन विभाग के स्टाल पर उपस्थित अधिकारियों से भी विस्तार से चर्चा की और कैंप में चल रहे उनके विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कैंप में चल रहे ऑन स्पॉट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के नए नामांकन एवं अपडेशन हेतु शिविर में उपस्थित कर्मचारियों की सराहना करी और पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेरा भारत हेतु स्वयंसेवक नामांकन में भी जन भागीदारी के प्रतिशत को बढ़ाने को कहा। इसके साथ ही निदेशक ने कैंप में उपस्थित सभी आमजन, लाभार्थी, अधिकारी और कर्मचारी को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ दिलाई।जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक निदेशक अमित राज ने निरीक्षण के पश्चात जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कैंप के डे नोडल ऑफिसर की लगातार मॉनिटरिंग करें और शिविरों में जन भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने चिकित्सा, पशुपालन, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने विभागीय योजनाओं में लाभार्थियों के पंजीकरण को ओर बढ़ाएं साथ ही शिविरों में रोचक तरीके से क्विज और अन्य कार्यक्रम करवा के आमजन को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर की ओर आकर्षित करें।

कल यहां आयोजित किए जाएंगे विकसित भारत कैंप जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार ने बताया कि डीग के ग्राम पंचायत चुल्हेरा और पसोपा, कुम्हेर के ग्राम पंचायत धनवाड़ा और गुदावली, कामां के ग्राम पंचायत नौनेरा और गांवड़ी और नगर के ग्राम पंचायत गहनकर और जालूकी में शुक्रवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर गुहाना सरपंच रामेश्वर गुर्जर, विरहरू सरपंच मीना देवी, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार, उपखंड अधिकारी डीग रवि कुमार गोयल,‌ उपनिदेशक पशुपालन विभाग डीग डॉ भावना यादव, तहसीलदार भगवत शरण त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डीग मानसिंह, ब्लॉक विकास अधिकारी कुम्हेर महेश सिनसिनवार, नायब तहसीलदार कुम्हेर नीरज सिनसिनवार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी महेंद्र अवस्थी उपस्थित सहित आमजन उपस्थित रहे।