संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बूंदी राज.
हिंडोली । उपखंड मुख्यालय होने से कस्बे में सभी विभागों के कार्यालय मौजूद है। कस्बे में साफ सफाई की नैतिक जिम्मेदारी पंचायत समिति व ग्रामपंचायत की है। लेकिन शायद दोनो ही अपनी जिम्मेदारी को भूल चुके है। हकीकत यह है। कस्बा कचरा यार्ड बना हुआ है। कस्बे के मुख्य बाजार के डिवाइडरों पर फैली गंदगी, अस्पताल, तहसील रोड, ग्रामपंचायत के सभी वार्डो सहित त्रिवेणी चौक, बस स्टैंड, पर जगह
गंदगी के ढेर लगे हुए है। लेकिन सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में प्रधान कृष्णा माहेश्वरी ने कस्बे को सुंदर व स्वच्छ बनाने का इरादा जताया था। और ट्री गार्ड लगाने सहित सड़क के दोनों तरफ इंटर कॉलिंग करने छायादार पेड़ लगाने सहित सभी वार्डो में कचरा पात्र रखने की बड़ी बड़ी बातें कही थी। लेकिन न तो नालो की सफाई हुई और ना ही कस्बे का कचरा उठा।
कस्बे में कृषि महाविद्यालय व पीजी कॉलेज व हायर सेकेंडरी विधालय भी है। लेकिन गलियो व चौराहों में लगे गंदगी के ढेर देखकर कस्बेवासी व छात्र छात्राए मुँह पर रुमाल रखकर निकलते है। वार्ड 14 मक राजपूत माहौलले में गंदगी के चलते सड़क से निकलना भी मुश्किल हो गया है। गली के वाशिंदे कई बार उपखंड कार्यालय में लिखित में साफ सफाई को लेकर दे चुके है। वही वार्ड 12 में कृषि महाविद्यालय जाने वाले रस्ते में गंदगी व बम्बूल लगे हुए है। बीच रास्ते मे पानी भरा रहता है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने ग्रामपंचायत को अवगत भी करवा दिया लेकिन कुछ नही हुआ।