पंजाब में आप के मंत्रीमंडल का गठन, इन 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

जयपुर। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज पंजाब में आम पार्टी की सरकार में 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे ज्याद 5 मंत्री मालवा से बनाये हैं। इसके बाद चार मंत्री माझा से और मंत्री दोआबा से बनाया गया है।

भगवंत मान ने ट्विट करके दी जानकारी
पंजाब के नये नवेले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के नाम ट्विटर के माध्यम से जारी कर दिये थे। मंत्रीयों को शपथ दिलाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहे। पंजाब सरकार के मंत्रीमंडल में एक महिला मंत्री को भी जगह मिली है।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंह सिंगला, लालचंद कटारूचक्क, गुरमीत सिंह मीत, कुलदीप सिंह धाली, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रहांशंकर जिम्पा एवं हरोजत सिंह बैंस शामिल हैं।

उपरोक्त मंत्रीयों में हरपाल सिंह चीमा पेशे से वकील हैं। वहीं डॉ बलजीत कौर तीन महिने पहले ही नौकरी से इस्तीफा देकर पार्टी में शामिल हुई थी। इसके अलावा हरभजन सिंह जंडियाल ने भी वीआरएस लेकर चुनाव लड़ा और विधायक बने। हालांकि 2017 में भी वे चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तीसरे नंबर पर रहे थे। डॉ. विजय सिंगला ने पंजाब के मशहूर रैपर सिद्धू मूसेवाला को 63 हजार से ज्‍यादा वोटों से हरकार विधायक बने हैं। भोआ से विधायक लालचंद कटारुचक्‍क ने भी शपथ ग्रहण की। अभी तक मंत्रीयों को विभाग नहीं दिये गये हैं। पार्टी जल्द ही मंत्रीयों का विभाग देगी।