शाहपुरा न्यूज - अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर श्री टीबा वाले बालाजी धाम लेटकाबास में दो दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी संदीप जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक रामधुनी तथा 23 जनवरी मंगलवार को सायं 4 बजे पोषबडा प्रसादी व भव्य भजन संध्या सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक हुई जिसमे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने शिरकत करते हुए भगवान के भजनों का आनंद लेते हुए तथा बालाजी का आशीर्वाद पाया। इस दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया तथा आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।