पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चारभुजा धाम यात्रा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गावों का किया दौरा

कोटा / चारभुजा तहसील के लगभग एक दर्जन गांवों का दौरा कर वसुंधरा राजे की चारभुजा दर्शन यात्रा को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने का न्योता देने के लिए गुंजल गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंचे स राजसमंद भाजपा के मंत्री गोपाल गुर्जर ने बताया कि वसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार को प्रातः12ः30 बजे हेलीकाफ्टर से चारभुजा पहुचेगी वहा से कार द्वारा चारभुजा मंदिर दर्शन के लिए जाएगी। दर्शन के बाद ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हो कर आमजन को संबोधित करेंगी, इसको लेकर कोटा से आए भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का दौरा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वसुंधरा राजे की यात्रा में उपस्थित रहने का न्योता दिया।
गुंजल ने बताया कि राजे ने मुख्यमंत्री रहते हुए राजसमंद क्षेत्र से विशेष लगाव रखा है विशेषकर राजसमंद के आमेट तहसील और कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में कराए गए कामों को लोग आज भी याद रखते हैं आज कांग्रेस सरकार में इस क्षेत्र की जो उपेक्षा हो रही है उसके लिए वसुंधरा राजे जी का मुख्यमंत्री बनना अति आवश्यक है विशेष रुप से वसुंधरा जी श्री चारभुजा नाथ जी को अपना आराध्य मानती हैं इसलिए इस क्षेत्र से उनका विशेष स्नेह सदैव बना रहा है । पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं के साथ धानीन, खरनोटा, लामबोड़ी, गुडलिया, जनवाद, सेवंत्री पंचायतों के लगभग 1 दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का दौरा किया दौरे के समापन के अवसर पर पूर्व विधायक गुंजल द्वारा गोमती चैराहा चारभुजा स्थित अंजली पैलेस रिसॉर्ट पर आमेट तहसील क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर कार्यक्रम को पुरजोर तरीके से सफल बनाने की अपील की गई। इनके साथ पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जी राणावत, पूर्व विधायक श्री हरिसिंह जी (भीम), प्रदेश प्रतिनिधि नाथूलाल जी गुर्जर, जिला मंत्री भाजपा श्री गोपाल जी गुर्जर, खरनोटा सरपंच सोहन गुर्जर, सेवंत्री सरपंच विकास दवे, धानीन सरपंच सोहनलाल जैन, जनावाद से राकेश गुर्जर अमर्त्य सेन धर्मेंद्र गुर्जर, लांबोडी से रोशन लाल गुर्जर, गोवर्धन गुर्जर, किशोर सिंह सहित कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की आमेठ तहसील के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।