शिवकुमार शर्मा
कोटा |
रामपुरा स्थित पुराने नगर निगम भवन पर प्रातः 9:00 बजे तक झंडा नहीं फहराने की पूर्व पार्षद हेमा सक्सेना ने निंदा की है।
पूर्व पार्षद हेमा सक्सेना ने बताया कि रामपुरा स्थित पुराने नगर निगम भवन पर वर्षों से सूर्योदय के समय तिरंगा झंडा फहराया जाता रहा है। परंतु लापरवाही के चलते आज सुबह 9:00 बजे तक उक्त भवन पर झंडा नहीं फहराया गया इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद हेमा सक्सेना ने नाराजगी जाहिर की तो आनन-फानन में 9:00 बजे झंडा फहराया गया जबकि हमेशा से झंडा सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जाता रहा है। हेमा सक्सेना ने इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए कहा कि रामपुरा स्थित नगर निगम भवन कोटा उत्तर महापौर मंजू मेहरा के वार्ड क्षेत्र में ही आता है उन्होंने महापौर मंजू मेहरा से इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।रामपुरा स्थित पुराने नगर निगम भवन पर प्रातः 9:00 बजे तक झंडा नहीं फहराने की पूर्व पार्षद हेमा सक्सेना ने निंदा की है।
पूर्व पार्षद हेमा सक्सेना ने बताया कि रामपुरा स्थित पुराने नगर निगम भवन पर वर्षों से सूर्योदय के समय तिरंगा झंडा फहराया जाता रहा है। परंतु लापरवाही के चलते आज सुबह 9:00 बजे तक उक्त भवन पर झंडा नहीं फहराया गया इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद हेमा सक्सेना ने नाराजगी जाहिर की तो आनन-फानन में 9:00 बजे झंडा फहराया गया जबकि हमेशा से झंडा सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जाता रहा है। हेमा सक्सेना ने इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए कहा कि रामपुरा स्थित नगर निगम भवन कोटा उत्तर महापौर मंजू मेहरा के वार्ड क्षेत्र में ही आता है उन्होंने महापौर मंजू मेहरा से इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।