पूर्व जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस में हुए शामिल

जयपुर। जेएनयू के अध्यक्ष और छात्र नेता कन्हैया कुमार ने आज सीपीआई छोडकर कांग्रेस पार्टी में ज्वांइन कर ली है। कैन्हया कुमार के साथ गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रसे में शामिल हो गये हैं। कन्हैया और जिग्नेश मेवाणी ने राहुल गांधी की उपस्थिति में नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि तकनीकी कारणों से वह औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल नहीं हो सके।
कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि "मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह सिर्फ एक पार्टी नहीं है, यह एक विचार है। यह देश की सबसे पुरानी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है, और मैं लोकतांत्रिक पर जोर दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बिना के देश जीवित नहीं रह सकता, और यह केवल मैं नहीं सोचता हूं बल्कि कईं लोग ऐसा सोचते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बड़े जहाज की तरह है। अगर इसे बचाया जाता है, तो मेरा मानना ​​​​है कि कई लोगों की आकांक्षाएं, महात्मा गांधी की एकता, भगत सिंह का साहस और बीआर अंबेडकर के समानता के विचार की भी रक्षा की जाएगी। इसलिए मैं इसमें शामिल हुआ हूं।"

आपको बता दें कि कन्हैया कुमार इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता थे। और वे सीपीआई से 2019 में लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे। उन्होंने बिहार में अपने गृहनगर बेगूसराय से भाजपा के गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वे इस चुनाव में जीत नहीं सके थे। इससे पहले कन्हैया कुमार अफजल गुरु की पुण्यतिथि के अवसर पर 2016 में एक कार्यक्रम में कथित "राष्ट्र विरोधी नारे" लगाने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं।