ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
पूर्व विधायक गुंजल ने स्टेशन क्षेत्र की बस्तियों का दौरा किया
कोटा:- पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज बाढ़ प्रभावित स्टेशन की पुराना भदाना, खेड़लीफाटक की नंदा की बाड़ी सहित कई बस्तियों का दौरा कर वहाँ के हाल देखे व स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी व लोगो को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। लोगो ने भी गुंजल से सरकार व प्रशासन से समय रहते मदद नही मिलने की शिकायत की इस पर गुंजल ने जिला प्रशासन से बात कर उचित मदद दिलवाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान गुंजल ने कहा कि बस्तियां में पानी उतरने के बाद के हालात देख कर लग रहा है कि लोगो का काफी नुकसान हुआ है।
गुंजल ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही बाढ़ प्रभावित लोगों की समुचित व्यवस्था करे। व बाढ़ प्रभावित लोगों का वास्तविक सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाये।उन्होंने कहा कि यदि पूर्व की भांति मुआवजा राशि देने में भेदभाव किया गया तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियोजित तरीके से शहर की व आमजन की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रख कर काम किये जाते तो आज ये हालात उतपन्न नही होते। अनियोजित विकास ने सभी कामो की पोल खोल दी है।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश लोधा, पार्षद संदीप नायक, दीपा, रमेश विजय बनवारी नायक, देवी सिंह जी, पार्षद रामगोपाल लोधा, राजेंद्र महावर, रामचरण लोधा, रमेश मीणा, मनीष शर्मा, जतिन लोधा, भगवानदास लोधा साथ रहे।