पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी पर किया कड़ा प्रहार, बोले नेताओं को बिरायानी खिलाने से ​विदेश नीति नहीं चलती

जयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी जबरदस्त निशाना साध है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी पर हमला करते हुए बोला देश के प्रधानमंत्री मोदी हर समस्या के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हैं।
साथ ही विदेश नीति पर बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि "मैं उम्मीद करता हूं कि पीएम समझ गए होंगे कि नेताओं को जबरन गले लगाने, झूले पर झूलने या बिरयानी खिलाने से विदेश नीति नहीं चल सकती।"
पूर्व प्रधानमंत्री का एक वीडियो सामने आया जिसमें वे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि "एक तरफ लोग महंगाई और बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे हैं, दूसरी ओर, वर्तमान सरकार, जो पिछले साढ़े सात साल से सत्ता में है, अपनी गलतियों को स्वीकार करने और उन्हें सुधारने के बजाय, पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू को दोष दे रही है।

भारत के गौरव को कम नहीं किया
मनमोहन सिंह ने कहा कि "मुझे लगता है कि पीएम की स्थिति का एक विशेष महत्व है। पीएम को इतिहास को दोष देने के बजाय गरिमा बनाए रखना चाहिए। जब मैं 10 साल तक प्रधान मंत्री था, तो मैंने अपने काम के माध्यम से बात की। मैंने कभी भी देश को दुनिया के सामने प्रतिष्ठा खोने नहीं दिया। मैंने कभी भी भारत के गौरव को कम नहीं किया।"
"
भाजपा को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं
पूव प्रधानमंत्री ने कहा "भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। यह मुद्दा देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति में भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और इसे दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं।