पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यपाल मार्गरेट अल्वा विपक्ष से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित

जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार की राज्यपाल रह चुकी कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को विपक्ष ने भारत के उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार घोषित किया है। मार्गरेट अल्वा जगदीप धनखड के खिलाफ उपराष्ट्रपित का चुनाव लडेंगी। राजनीतिक नेता शरद पवार ने आज दोपहर एक विपक्षी बैठक के बाद घोषणा की।
घोषणा के तुरंत बाद, सुश्री अल्वा ने ट्वीट किया: "भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामित होना एक विशेषाधिकार और सम्मान की बात है। मैं इस नामांकन को बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देती हूं। उस विश्वास के लिए जो उन्होंने मुझ पर किया है"।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "मार्गरेट अल्वा, पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री, लंबे समय से सांसद और भारत की अद्भुत विविधता के बहुत प्रतिष्ठित प्रतिनिधि उपराष्ट्रपति पद के लिए आम विपक्षी उम्मीदवार हैं।"

बता दें कि 77 वर्षीय मार्गरेट अल्वा ने गोवा के 17वें राज्यपाल, गुजरात के 23वें राज्यपाल, राजस्थान के 20वें राज्यपाल और उत्तराखंड के चौथे राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। पांच बार सांसद रहीं, उन्होंने राजीव गांधी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।