महावीर जिनालय का स्थापना दिवस मनाया
बारां, रिद्धिका कॉलोनी स्थित श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय पर मंदिर की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमे जैन समाज के पुरुष,महिला वर्ग ने भाग लिया। आज प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण,शांति धारा अभिषेक की क्रिया बोली के माध्यम से संपन्न हुई।बोली के पुण्यर्जक कमल जैन ,विवेक जैन,विष्णु राजेंद्र अग्रवाल रहे।
इस अवसर पर कमल जैन,कमलेश जैन,भगवान जैन,विवेक जैन,अमित जैन,विकास जैन, सनत जैन,अमन जैन,भानु जैन,शोभा जैन, श्वेता जैन,नीता जैन, दीप्ति जैन,विमला जैन एवम कार्यकारिणी श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।मंदिर निर्माण के पुण्यर्जक डॉक्टर गोपाल लाल जैन,लक्ष्मी देवी को श्रद्धांजलि दी गई।आज आपके अच्छे भाव,कार्य से ही तेल फैक्ट्री स्थित जैन परिवारों को जिन मंदिर के नित्य दर्शन,निरंतर धर्म लाभ प्राप्त हो रहा। अंत मे महावीर विधान का आयोजन किया गया। शाम को वर्धमान महिला मंडल के द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंत्री विकास जैन द्वारा सभी धर्मानुरागी बंधुओ का आभार जताया गया।