देव काल पाशर्व नाकोड़ा भैरव गुरु मरुधर केसरी भोजन शाला का हुआ शिलान्यास
-जहां आस्था हैं वहां चमत्कार -उप प्रवर्तक अमृत मुनि
टॉडगढ़ | कस्बे में श्री काल भैरव धाम मंदिर परिसर में श्री देव काल पाशर्व नाकोड़ा भैरव गुरु मरुधर केसरी भोजन शाला का शिलान्यास मंदिर के मुख्य उपासक विद्या प्रकाश पड़ियार संत उप प्रवर्तक अमृत मुनि जी व डा. वरुण मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य व मुख्य अथिति भामाशाह श्री मति सीता देवी निवासी नाथड़ियास भीलवाड़ा व राजेंद्र कुमार सेठिया अध्यक्ष मंदिर भोजन शाला निर्माण समिति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ |
इस अवसर पर संत उप प्रवर्तक अमृत मुनि महाराज ने मंदिर पर अपने प्रबचन में कहा की चाह देव हो या संत उनके साथ शुद्ध ह्रदय से आत्मीय संबंध जुड़ता हैं तो आनंद व मंगल की वर्षा होने लगती हैं | संत ने कहा की संत व देव भगवान पवित्र तत्व कहे जाते हैं | इनके समक्ष ज़ब भी जाए तो अहंकार से रहित होकर सरल स्वभाव से जाए तभी अपना मनोरथ सिद्ध हो सकता हैं | उन्होंने कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ छल करता हैं वह जीते जी नारकीय जीवन भोगते हैं | इसी प्रकार डा. वरुण मुनि जी ने कहा की जहां आस्था हैं वहां चमत्कार मिलते हैं | श्री भैरव देव कई लोगो की मनोकामनाओ को पूरा किया हैं | आने वाले समय में धाम प्रसिद्ध होने वाला हैं | इससे पूर्व मुनि एवं उपासक एवं मुख्य अथितियों के सानिध्य में भोजन शाला की नींव का शिलान्यास किया गया | इस अवसर पर मुनि मंदिर पर दर्शनार्थ पधारे उनके सानिध्य में सभी मेहमानों का मंदिर पर तिलक लगा उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया |
अंत में मुख्य उपासक विद्या प्रकाश पड़ियार ने मुनि श्री एवं सभी अथितियों का इस पावन अवसर पर आने पर आभार जताया | इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवक राज कुमार दक , तेज मल दक हैदराबाद, रमेश बोहरा , बाल चंद गाँधी, विनोद पड़ियार , गोपाल सोनी, महेद्र प्रसाद , दीपक पड़ियार , मिश्री लाल जैन , भीकम चंद बाबेल , सागर मल , रमेश चंद सोनी , दीप चंद दक प्रेम सिंह, मीरा देवी , सीता देवी , मंजू देवी, लीला देवी, योगिता पड़ियार, महेंद्र कुमार टेलर आदि सेवक श्रद्धालु उपस्थित थे |
स्वेटर का वितरण - भैरव धाम मंदिर पर भोजन शाला के शिलान्यास के अवसर पर स्वेटर वितरण का आयोजन किया गया | मुनि एवं मुख्य उपासक, मुख्य अथितियों के सानिध्य में कई लोगो को ऊनी वस्त कंबल का वितरण किया गया |
टॉडगढ़ -1 भैरव धाम पर प्रवचन देते अमृत मुनि जी एवं वरुण मुनि जी एवं मुख्य उपासक |
2- भैरव धाम पर मुनि श्री के सानिध्य में स्वेटर का वितरण करते हुए |