सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर छात्रा से साढ़े चार लाख की ठगी, मामला दर्ज

जयपुर। उत्तर प्रदेश की बस्ती के रहने वाली एक छात्रा से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर साढे चार रूपये ठगने का मामला सामने आया है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मामले में यूवती ने आरोप लगाया है कि पैसे वापस मांगने पर छात्र को पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

दरअसल सोनभद्र की छात्रा प्रीति मिश्रा सिविल लाइंस में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह पिछले साल 2021 में एक कोचिंग सेंटर में छात्र राहुल से मिली। युवती प्रीति मिश्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कोचिंग के दौरारन दौरान उसने राहुल को बताया कि उसने वाराणसी के आर्मी स्कूल में शिक्षक पद के लिए परीक्षा दी थी। तभी राहुल ने उसे वह नौकरी दिलवाने का वादा किया और चार लाख 31 हजार रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये। राहुल ने झांसा दिया कि कहा कि सेना में उसका एक रिश्तेदार है जो उसका काम करवाएगा। अब जब नौकरी नहीं मिली तो राहुल पैसे वापस मांगने पर धमकी दे रहा हैं।